सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   AI awareness program to be launched in secondary schools

Mahoba News: माध्यमिक स्कूलों में शुरू होगा एआई जागरूकता कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 06 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
AI awareness program to be launched in secondary schools
विज्ञापन
महोबा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग और आने वाले दिनों में इसकी आवश्यकता को देखते हुए इस क्षेत्र में छात्रों की रुचि विकसित की जाएगी। माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एआई की ऑनलाइन जानकारी दी जाएगी।
Trending Videos

इसको लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते कॅरिअर के अवसरों के बारे में छात्र-छात्राओं में व्यापक समझ विकसित करना है। यह कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू होगा। 60 दिन के अंदर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम को पूरा किया जाएगा। 20 घंटे तक एआई जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र के साथ-साथ दो क्रेडिट पॉइंट्स प्रदान किए जाएंगे। यह कार्यक्रम निशुल्क है। विद्यालय स्तर पर कक्षा-11 और 12 के छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम के लिए नौ अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान एआई की मूल अवधारणा, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस, एल्गोरिदम की समझ, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, इमेज रिकग्निशन व ऑटोमेशन टूल्स का उपयोग सिखाया जाएगा। साथ ही छात्रों को डिजिटल एथिक्स, साइबर सुरक्षा और एआई के जिम्मेदार उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी। एआई कोर्स से छात्रों की पढ़ाई अधिक आसान और प्रभावी बनेगी। वे स्मार्ट स्टडी टूल्स, ऑनलाइन रिसर्च व प्रोजेक्ट तैयार करने में दक्ष होंगे। यह कोर्स न केवल उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाएगा। बल्कि आईटी, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने की मजबूत नींव भी तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed