{"_id":"69d2adce845b7a0bbe0a7375","slug":"most-patients-suffering-from-fever-and-cough-in-the-health-fair-mahoba-news-c-225-1-mah1001-124027-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आरोग्य मेले में बुखार, खांसी से पीड़ित मरीज सर्वाधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आरोग्य मेले में बुखार, खांसी से पीड़ित मरीज सर्वाधिक
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर व खमा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने 105 मरीजों को इलाज कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं। मेले में बुखार, खांसी आदि मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही।
सीएचसी जैतपुर अधीक्षक डॉ. पीके सिंह की देखरेख में आरोग्य मेला आयोजित हुआ। पीएचसी अजनर में डाॅ. रामकुमार, डॉ. वैशाली सोनी, लैब टेक्नीशियन शैलेंद्र, आयुष्मान मित्र उमेश ने 55 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व जांच की। इस दौरान मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं, पीएचसी खमा गांव में आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. प्रेम नारायण शर्मा, डॉ. शैलेंद्र सिंह और डॉ. जेपी पस्तौर, स्टाफ नर्स किरन, भानकुंवर, उमा व माया ने 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टरों ने लोगों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारी के लक्षण और उपाय बताए।
Trending Videos