सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   RVS Avengers beat Freedom Fighters by 13 runs

Mahoba News: आरवीएस एवेंजर्स ने फ्रीडम फाइटर्स को 13 रन से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 06 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
RVS Avengers beat Freedom Fighters by 13 runs
विज्ञापन
महोबा। शहर में चल रहे वीरभूमि अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मुकाबले में आरवीएस एवेंजर्स ने फ्रीडम फाइटर वॉरियर्स को 13 रन से हराकर जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी के लिए रामवीर को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया।
Trending Videos

राठ रोड स्थित एमएमसीए क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को फ्रीडम फाइटर वॉरियर्स व आरवीएस एवेंजर्स के बीच मैच हुआ। फ्रीडम फाइटर वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी आरवीएस एवेंजर्स की टीम के नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 18.2 ओवर में 78 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाज शौर्य सिंह ने 23 रन बनाए। फ्रीडम फाइटर्स की ओर से निखिल प्रताप सिंह ने तीन जबकि शिवा सिंह और सूर्या ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे फ्रीडम फाइटर्स वॉरियर्स की पूरी टीम केवल 65 पर ही आउट हो गई। रामवीर को उसकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर नीरज रावत, ऋतुराज सिंह, पौरुष मिश्रा, रघुवंश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed