सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundelkhand University's semester examinations will be held at 211 centers.

Mahoba News: 211 केंद्रों पर होगी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 02 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand University's semester examinations will be held at 211 centers.
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों की सम सेमेस्टर (चौथा, छठवां आदि) परीक्षाएं 211 केंद्रों पर होंगी। इसके लिए सात जिलों में 37 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। यह परीक्षाएं तीन पालियों में होगी।
Trending Videos

बीयू कैंपस, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर व महोबा के संबद्ध कॉलेजों में 11 अप्रैल से सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बैठक कर योजना को अंतिम रूप दिया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को विवि में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए। ताकि, परीक्षा के दौरान सतत निगरानी होती रहे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे, जिसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सम सेमेस्टर का परिणाम माह जून के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। इसकी वजह प्रस्तावित दीक्षांत समारोह है। फाइनल परिणाम से ही पदक विजेताओं का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों का परिणाम अटका
महोबा। समर्थ पोर्टल पर तकनीकी खामी से यूजी-पीजी के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ जबकि 28 अप्रैल से दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित होने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। छात्रों का कहना है कि समर्थ पोर्टल में तकनीकी खामी से प्रवेश प्रक्रिया चार माह विलंब तक चली। इसके बाद पठन-पाठन हुआ और प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं करा दी गईं। अब परिणाम जारी नहीं हो पा रहा है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि समर्थ पोर्टल की टीम से लगातार संपर्क किया जा रहा है। पूरा प्रयास है कि जल्द परिणाम घोषित कराया जाए। द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं और परीक्षाएं 28 अप्रैल से प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed