{"_id":"69c03488118d8c79ee0986d6","slug":"cash-and-jewellery-worth-rs-30000-stolen-from-farmers-house-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-123590-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: किसान के घर से 30 हजार की नकदी व आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: किसान के घर से 30 हजार की नकदी व आभूषण चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के स्योढ़ी गांव में शनिवार की रात चोरों ने किसान के मकान को निशाना बनाते हुए 30 हजार की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिजन दूसरे कमरे में गहरी नींद में सोते रहे। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है।
स्योढ़ी गांव निवासी गया प्रसाद तिवारी खेती-किसानी करता है। रात को वह परिवार के साथ भोजन करके कमरे में सो गया। देर रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने कमरे में रखे अटैची व बक्से का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। रविवार की सुबह जब परिजन जागे तो सामान बिखरा और माल गायब देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगाराघाट चौकी प्रभारी सनय कुमार ने घटनास्थल की जांच की। पीड़ित ने बताया कि चोर मकान से 30 हजार की नकदी, सात ग्राम सोने के आभूषण व 200 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया था। घटना की जांच कराई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos