सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cash worth three lakh rupees stolen from a bag tied to a bike.

Mahoba News: बाइक में बंधे बैग से उड़ाई तीन लाख की नकदी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cash worth three lakh rupees stolen from a bag tied to a bike.
विज्ञापन
महोबा। बैंक से लाैट रहे व्यक्ति की बाइक में बंधे बैग से तीन लाख की नकदी चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।


शहर के मोहल्ला मिल्कीपुरा निवासी अच्छन कुरैशी अपनी बहन अफसर जहां के साथ बैंक गए थे। उन्हें आठ लाख रुपये खाते में जमा करने थे। पांच लाख रुपये बहन के खाते में जमा कर दिए जबकि शेष तीन लाख दूसरे खाते में जमा करने थे लेकिन बैंक में लंच का समय हो गया। रुपये जमा न होने पर वह बहन के साथ बैंक से बाहर निकले और तीन लाख रुपये बाइक के बैग में रखकर घर जाने लगे। घर पहुंचने पर जब उन्होंने बैग देखा तो तीन लाख रुपये गायब मिले। इससे उनके होश उड़ गए। भाई-बहन तत्काल दोबारा बैग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी रविकांत गोंड का कहना है कि बाइक के बैग से तीन लाख रुपये गायब होने की जानकारी मिली है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही संदिग्ध व्यक्ति को पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed