{"_id":"6a319987a77d25734104d9b7","slug":"regular-yoga-practice-keeps-the-body-healthy-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126237-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नियमित योगाभ्यास से निरोगी रहता है शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नियमित योगाभ्यास से निरोगी रहता है शरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- कीरत सागर व मेडिटेशन सेंटर में हुआ योगाभ्यास
फोटो 16 एमएएचपी 19 परिचय-कीरत सागर तट पर योगाभ्यास करते लोग। स्रोत: सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। योग सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखगिरि पर्वत के मेडिटेशन सेंटर और कीरत सागर तट पर किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने योग कराया। बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से शरीर निरोगी रहता है।
शिविर में योग प्रशिक्षक सचिन गुप्ता, योग प्रशिक्षक सुनीता कुशवाहा व पतंजलि के सुशील कुमार ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। अनुकृति खरे ने योग के विशेष आसनों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ. विकास कुमार, डॉ. आदित्य मोहन अवस्थी, डीपीएम आयुष अमित देवरिया, योग प्रशिक्षक गजराज, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, तारा पाटकर, डाॅ. देवेंद्र पुरवार, गया प्रसाद, प्रहलाद पुरवार, नीरज, अन्नू पुरवार, प्रेम चौरसिया, अवधेश गुप्ता, कुक्कू शिवहरे, मनीष जैदका, पवन सोनी, रामदास त्यागी, राजेश कुमार, जीतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। नोडल अधिकारी डॉ. ममता वर्मा ने बताया कि जनपद में अन्य स्थानों पर भी योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक विकरण, सुरेंद्र कुमार और योग सहायक उमेश त्रिपाठी ने ग्राम रिवई में राजेश कुमार खरे व प्रियंका ने विकासखंड पनवाड़ी में, नीरेंद्र सिंह और कुमकुम ने ब्लॉक परिसर जैतपुर में, प्रदीप कुमार सोनी व गायत्री ने बाघविराजन मंदिर कुलपहाड़ में योगाभ्यास कराया गया।