सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two, including a postal worker, die under suspicious circumstances.

Mahoba News: संदिग्ध हालात में डाक कर्मी समेत दो की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two, including a postal worker, die under suspicious circumstances.
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर डाक कर्मचारी समेत दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कस्बा बेलाताल निवासी कालीचरन (55) कस्बे में स्थित डाकघर का कर्मचारी था। रविवार की रात वह घर पर था तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।

परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले गए जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बेटे अजय ने बताया कि अचानक सीने में दर्द से पिता की हालत बिगड़ गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं कस्बा श्रीनगर निवासी पार्वती गुप्ता (73) रात को घर पर थी। इसी दाैरान अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed