सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wheat procurement in the district stands at 63.06% of the target.

Mahoba News: जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 63.06 फीसदी गेहूं की खरीद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement in the district stands at 63.06% of the target.
फोटो 15 एमएएचपी 10 परिचय-चरखारी बाईपास मार्ग स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र में किसानों की उपज - फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र से होकर निकली हिलगी माइनर।
विज्ञापन
महोबा। जिले में समर्थन मूल्य योजना के तहत 41 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की गई। सोमवार को खरीद के अंतिम दिन कई केंद्रों पर किसान गेहूं बेचते नजर आए। कभी बारदाना का अभाव तो कभी उठान न होने से गेहूं की खरीद प्रभावित रही। इस दौरान कई किसानों ने अपना गेहूं खुले बाजार में बेचा। यही वजह है कि जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 63 फीसदी ही गेहूं की खरीद हो सकी।


जिले में इस बार 55 हजार 500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 30 मार्च से जिले में गेहूं खरीद का काम शुरू हुआ था। इसके लिए 41 खरीद केंद्र खोले गए थे। शुरुआती दौर में पॉप मशीन और बारदाने के अभाव में खरीद ठप रही। कुछ दिन खरीद होने के बाद केंद्रों के गोदाम भर गए। गेहूं की उठान न होने से केंद्र प्रभारियों ने खरीद ठप कर दी। इससे किसान परेशान रहे। कुछ किसानों ने रुपयों की जरूरत होने पर अपना गेहूं कम दाम पर खुले बाजार में बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्रों में भीड़ अधिक होने के चलते किसानों का गेहूं बेचने का नंबर तीन से चार दिन बाद आया। खरीद की गति धीमी होने के चलते लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। 55 हजार 500 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 7,600 किसानों का करीब 35 हजार एमटी गेहूं खरीदा जा सका जो लक्ष्य का करीब 63.06 फीसदी है। जिला खाद एवं विपणन अधिकारी उदित नारायण सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दोगुनी गेहूं की खरीद हुई है। इस बार लक्ष्य अधिक होने से शत-प्रतिशत खरीद नहीं हो सकी है। 95 फीसदी किसानों के खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है। आगामी दो दिन में शेष किसानों के खातों में धनराशि पहुंच जाएगी। अभी तक खरीद की तिथि बढ़ने का कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन



एक साल में करीब तीन गुना बढ़ा लक्ष्य

जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य एक वर्ष में करीब तीन गुना बढ़ाया गया। पिछले वर्ष 19 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष 18,879 एमटी गेहूं की खरीद हुई थी। इस बार जिले का लक्ष्य बढ़ाकर 55 हजार 500 एमटी कर दिया गया। इससे 63 फीसदी ही गेहूं की खरीद हो सकी। जिला खाद एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि इस बार अचानक लक्ष्य बढ़ाया गया। रविवार को अवकाश के दिनों में भी केंद्रों पर किसानों के गेहूं की खरीद कराई गई। पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब दोगुनी गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed