सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shiv Prasad elected President and Tasauvwar Secretary of the Accountants' Association

Mahoba News: शिव प्रसाद अध्यक्ष व तसउवर बने लेखपाल संघ के मंत्री

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shiv Prasad elected President and Tasauvwar Secretary of the Accountants' Association
विज्ञापन
-नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

फोटो 16 एमएएचपी 18 परिचय-पद व गोपनीयता की शपथ लेते लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत: संघ
महोबा। लेखपाल संघ की तहसील शाखा महोबा का मंगलवार को निर्वाचन हुआ। जिसमें शिव प्रसाद को अध्यक्ष और तसउवर हुसैन को मंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील महोबा का द्विवार्षिक चुनाव निर्वाचन अधिकारी व तहसील अध्यक्ष कुलपहाड़ हरिनारायण सिंह और प्रेक्षक शिवकरन कुशवाहा की देखरेख में हुआ। संगठन के चुनाव को लेकर लेखपालों में अलग ही उत्साह दिखा। इस दौरान पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। जिसमें शिवप्रसाद को अध्यक्ष, अखिलेश कुमार पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एकता अग्रवाल को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, तसउवर हुसैन को मंत्री, उमेश कुमार को उपमंत्री, सुशील कुमार पटेल को कोषाध्यक्ष व प्रेम कुमार को लेखा निरीक्षक निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed