{"_id":"6a31961e5e930c3f420639c5","slug":"eight-injured-including-a-woman-in-road-accidents-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-126219-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी बालकिशन मंगलवार की सुबह पत्नी जयंती (38) के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में ब्रेकर में तेज रफ्तार बाइक उछलने से महिला सड़क पर गिर गई। सिर पर गंभीर चोटें आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह अक्ठौंहा निवासी नीरज, नयापुरा नैकाना निवासी दिलीप, कादीपुरा निवासी अजय, कुलपहाड़ निवासी कृष्णा, रजपुरा निवासी जीतेंद्र, लवकुशनगर निवासी प्रीति व वीरेंद्र अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। (संवाद)
-- -- -- -- -- --
युवक समेत पांच ने खाया जहर, भर्ती
महोबा। जिले में युवक समेत पांच लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कोतवाली क्षेत्र के मिरतला गांव निवासी लक्ष्मी (36) मंगलवार की सुबह घर पर थी। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति दयाराम ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। पत्नी ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं पता। इसी तरह भटीपुरा निवासी वारिस (23), ढुड़इयन निवासी सुनीता (25), शिवहार निवासी शिवम (24) और सुगिरा निवासी शिखा (21) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमित राजपूत ने बताया कि युवक समेत पांच लोगों के जहर खाकर आने पर भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। (संवाद)