सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Son attacks father with a stick, injuring him

Mahoba News: बेटे ने पिता पर डंडे से हमलाकर किया घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Son attacks father with a stick, injuring him
विज्ञापन
महोबा/खरेला। थाना खरेला के पहरेथा गांव में शराब पीने का विरोध करने पर बेटे ने पिता पर डंडे से हमलाकर घायल कर दिया। पहरेथा निवासी मंगलदास प्रजापति शाम छह बजे दरवाजे पर बैठा था। आरोप है कि तभी बड़ा बेटा महेश हाथ में डंडा लेकर आया। पिता ने शराब पीने से मना किया तो बेटे ने उस पर हमला कर दिया। इससे सिर पर गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुन परिजन बचाने दौड़े तो युवक मौके से भाग निकला। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नशा करने से मना करने पर पिता पर हमला करने की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। एक अन्य घटना में कोतवाली कुलपहाड़ के बौरा गांव निवासी जीतेंद्र सिंह ने गांव के ही सतीश पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। (संवाद)

------------
उधार दिए रुपये वापस मांगने पर मिल रही धमकी
महोबा। उधार दिए रुपये वापस मांगने पर धमकी दिए जाने से परेशान पीड़ित ने डीआईजी राजेश एस को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव निवासी छक्कीलाल ने बताया कि गांव के ही एक परिवार के दो लोगों ने बेटी की शादी के लिए 1.10 लाख रुपये उधार लिए थे। एक साल का समय गुजर जाने के बाद अब रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे वह परेशान है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed