सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chaat and samosa prices rise due to cylinder crisis

Mahoba News: सिलिंडरों के संकट के चाट, समोसा के दाम चढ़े

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 30 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chaat and samosa prices rise due to cylinder crisis
विज्ञापन
राठ। कामर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत अब मुँह का स्वाद किरकिरा करने लगी है। चाट, समोसा और अन्य फास्टफूड के दाम बढ़ गए हैं। वहीं फास्टफूड की मात्रा पहले से कम होती जा रही है। लोगों की जेब पर असर पड़ने लगा है।
Trending Videos

चाट विक्रेता अरविंद ने बताया कि कामर्शियल गैस सिलिंडर न मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी के चलते अन्य विकल्प अपनाने पड़ रहे हैं इससे लागत बढ़ गई है। इसी वजह से खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दामों के बढ़ने का असर बिक्री पर भी देखा जा रहा है। पहले ठेले पर ग्राहकों की भीड़ रहती थी और भरपेट खाते थे। वहीं अब ग्राहक कम होते जा रहे हैं और व्यापार प्रभावित हो रहा है।
जनपद में एलपीजी की स्थिति: जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला ने बताया कि जनपद में कुल 20 गैस एजेंसी है। 27 मार्च को जनपद में कुल 1932 गैस सिलिंडर बुक कराए गए। शुक्रवार को गैस एजेंसियों में सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 6564 एलपीजी सिलिंडर का स्टॉक उपभोक्ताओं के वितरण हेतु उपलब्ध है। कुल 3449 गैस सिलिंडर का स्टॉक विभिन्न परिवहन वाहनों के माध्यम से गैस एजेंसियों में आ रहा है। पर्याप्त स्टॉक है, कोई भी उपभोक्ता किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed