{"_id":"69c977738df367c7b105ac17","slug":"smart-card-mandatory-for-free-travel-in-roadways-bus-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123791-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रोडवेज की बसों में दिव्यांगों को निशुल्क यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड दिखाना होगा। यह व्यवस्था बुधवार से लागू हो जाएगी। निशुल्क यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के महोबा डिपो के बेड़े में निगम की 122 और 15 अनुबंधित बसें संचालित हैं। यह बसें हमीरपुर, बांदा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, राठ, उरई, मुस्करा, दिल्ली आदि स्थानों के लिए संचालित होती हैं। अभी तक 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही थी, जबकि 80 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले के साथ एक व्यक्ति को सहायक के रूप में मुफ्त सफर का लाभ दिया जाता है। अब दिव्यांगता प्रमाणपत्र की फोटो कॉपी दिखाकर यात्रा का लाभ नहीं ले सकेंगे। रोडवेज बसों में यात्रा के लिए अब स्मार्ट कार्ड दिखाना होगा। बुधवार से इसे अनिवार्य कर दिया गया है। दिव्यांग स्मार्ट कार्ड में यूडीआईडी नंबर के साथ आधार व पंजीकृत मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा। इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन में इसे स्वैप करने पर कार्ड की यूडीआईडी ईटीएम पर प्रदर्शित होगी और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। इसे दर्ज कर परिचालक गंतव्य तक यात्रा का टिकट उपलब्ध करा देंगे। इस पर किराया शून्य दर्ज रहेगा। महोबा डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बुधवार से दिव्यांगजन सिर्फ स्मार्ट कार्ड के जरिए ही निशुल्क यात्रा का लाभ पा सकेंगे।
Trending Videos