{"_id":"69c42d48d7b70258cc070cf4","slug":"cheating-in-the-name-of-providing-job-in-outsourcing-accused-arrested-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123677-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आउटसोर्सिंग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आउटसोर्सिंग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। आउटसोर्सिंग के तहत नौकरी दिलाने का वादा करने और रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कई मुहर, अलग-अलग जगह के नियुक्ति पत्र आदि बरामद किए गए।
शहर के नयापुरा नैकाना निवासी सुधांशु शेखर ने चार जनवरी को कोतवाली चरखारी में तहरीर देकर बताया था कि चरखारी के रुपनगर निवासी अंकुर तिवारी ने उनसे आउटसोर्सिंग के तहत नौकरी दिलाने का वादा करते हुए एक लाख 70 हजार रुपये मांगे थे। उन्होंने रुपये का इंतजाम कर अंकुर तिवारी को यह धनराशि दे दी। इसके बाद अंकुर ने एक नियुक्ति पत्र उन्हें दिया। जांच में पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है और उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसने अंकुर तिवारी से इसका उलाहना दिया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच के बाद अंकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। तब से अंकुर फरार चल रहा था। बुधवार को कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी अंकुर तिवारी को गोवर्धनजू मेला मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मुहर, एक स्टांप पैड, एक हरा जेल पेन, दो हाथ से लिखे पत्र जिसमें हाईकोर्ट इलाहाबाद की मुहर लगी थी, दो टाइप आदेश जो उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग लखनऊ की मुहर लगी थी और एक मोबाइल बरामद किया है।
Trending Videos