{"_id":"69c42e196921673c7d07dc34","slug":"students-took-out-a-rally-to-create-awareness-about-traffic-rules-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123667-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन बुधवार को छात्र-छात्राओं ने यातायात जागरूकता रैली निकाली।
इस रैली के माध्यम से हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग सहित यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया, जिससे सड़क हादसों से बचा जा सके। छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का महत्व बताया। इसके बाद, बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरविंद कुमार ने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के स्वयंसेवी छात्र और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
Trending Videos