सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   CM Composite School to be built at Chichara at a cost of Rs 21.90 crore

Mahoba News: चिचारा में 21.90 करोड़ से बनेगा सीएम कंपोजिट विद्यालय

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 03 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
CM Composite School to be built at Chichara at a cost of Rs 21.90 crore
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत चिचारा में कानपुर-सागर हाईवे के किनारे प्रस्तावित सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड (भवन) बांदा कराएगा। करीब 21.90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विद्यालय को लेकर टेंडर प्रक्रिया फरवरी माह में पूरी हो जाएगी। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो मार्च माह में काम शुरू हो जाएगा। यहां कक्षा प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे।
Trending Videos

शासन की ओर से जिले में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए पिछले दिनों वित्तीय स्वीकृति दी गई थी। चिचारा गांव में सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल बनने से आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिचारा में स्थित कंपोजिट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानपुर-सागर नेशनल हाईवे के किनारे स्थित है। इस विद्यालय के पीछे स्कूल की खाली जमीन भी पड़ी हुई है।
विद्यालय व यहां खाली पड़ी करीब 4.03 हेक्टेयर भूमि पर सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल का निर्माण कराया जाएगा। यहां प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाओं का निर्माण कराया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड (भवन) बांदा के अधिशासी अभियंता शुभेंदु सिंह का कहना है कि विद्यालय के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया 25 फरवरी को पूरी हो जाएगी। इसके बाद 18 माह में यह विद्यालय बनकर तैयार होगा। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed