सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The city's 1.5 lakh population has no water supply for two days.

Mahoba News: शहर की डेढ़ लाख की आबादी में दो दिन जलापूर्ति नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 03 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The city's 1.5 lakh population has no water supply for two days.
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर दो स्थानों को पाइप लाइन बदलने का काम प्रस्तावित होने से उर्मिल बांध से शहरवासियों को मिलने वाली पेयजल आपूर्ति दो दिन बाधित रहेगी। इसको लेकर जलनिगम शहरी की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह पेयजल आपूर्ति छह व सात फरवरी को ठप रहेगी। इस दौरान शहरवासियों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ेगा।
Trending Videos

महोबा पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध से पानी लाकर शहर की डेढ़ लाख की आबादी को पेयजल आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। जल निगम के नगरीय हमीरपुर के अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने बताया कि कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। उर्मिल बांध में निर्मित इंटेकवेल से श्रीनगर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक जाने वाली राइजिंगमेन (700 एमएम पीएसी पाइपलाइन) की शिफ्टिंग कार्य बंसल पाथवेज भोपाल की ओर से कराया जा रहा है। पाइपलाइन बदलने का काम नेशनल हाईवे पर कैमाहा पुल के पास व कस्बा श्रीनगर में गिलिंदा मंदिर के पास दो स्थानाें पर होना है। ऐसे में श्रीनगर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दो दिन बंद रहेगा। इससे छह और सात फरवरी को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से महोबा शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। पाइपलाइन बदलने का काम पूरा होने के बाद शहर की पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed