{"_id":"6982042869cabe469e00a1cf","slug":"video-villagers-block-road-demanding-reconstruction-of-damaged-bridge-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्लॉक पनवाड़ी के दुलारा गांव में बर्मा नदी पर बना पुल महीनों से क्षतिग्रस्त होने के बाद भी दुरुस्त न कराए जाने से मंगलवार को नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर पर आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुल के पास कटीली झाड़ियां रखकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंचे थानाध्यक्ष से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। बाद में नायब तहसीलदार के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खुल सका। तब आवागमन बहाल हुआ।
दुलारा गांव में बर्मा नदी पर बना पुल छह माह पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पुल से दादरी, घटेरा, भुजपुरा, गड़ोरा आदि गांवोंं के ग्रामीणों का आवागमन होता है। पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे लेकिन पुल को दुरुस्त नहीं कराया गया। इससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी है। पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणोंं ने पुल के पास जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार सरोज मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
ग्रामीण अजय, घासीराम, गनेश, लाल सिंह, अरविंद, राजकुमार, रोहित, सुनील आदि का कहना है कि थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी कि उनके पास सभी की सूची है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इससे ग्रामीण भड़क गए। बाद में नायब तहसीलदार मुकुल कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। तब दो घंटे बाद जाम खुल सका। नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने किसी प्रकार की कोई अभद्रता नहीं की। वह तहसीलदार के साथ मौके पर जाम खुलवाने गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।