{"_id":"6a6a442ad0113e50e8038718","slug":"farmer-drowns-after-entering-pond-to-retrieve-buffaloes-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127505-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: भैंसे निकालने तालाब में उतरे किसान की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: भैंसे निकालने तालाब में उतरे किसान की डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के बारी गांव में बुधवार को भैंस को निकालने गए किसान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजन में चीख-पुकार मच गई।
बारी निवासी सभाजीत यादव (65) खेती-किसानी के साथ पशुपालन करता था। बुधवार की सुबह वह भैंस को चराने के लिए खेतों की ओर जा रहा था। रास्ते में पानी पीने के लिए भैंस तालाब में चली गई। काफी समय तक भैंस बाहर नहीं निकली तो सभाजीत तालाब के बीचोंबीच पहुंच गया। गहराई अधिक होने से वह डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने जब सभाजीत को पानी में डूबता देखा तो शोर-शराबा मचाया। स्थानीय गोताखोरों ने तालाब में कूदकर वृद्ध किसान को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
बेटे वीरेंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।