फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dumper driver dies under suspicious circumstances; family blocks highway with the body.

Mahoba News: डंपर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने शव रखकर जाम किया हाईवे

Sat, 01 Aug 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dumper driver dies under suspicious circumstances; family blocks highway with the body.
फोटो 01 एमएएचपी 14 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर थाना कबरई के सामने जाम लगाए परिजन व मोहल्लेवासी।
-जाम स्थल से निकले एसपी के न रुकने पर और आक्रोशित हुए परिजन
विज्ञापन

-तीन घंटे हाईवे जाम रहने से हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ जाने वाले फंसे रहे वाहन
-सीओ के आश्वासन पर खुला जाम, तब रात साढ़े आठ बजे बहाल हो सका आवागमन
फोटो 01 एमएएचपी 14 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर थाना कबरई के सामने जाम लगाए परिजन व मोहल्लेवासी। संवाद
फोटो 01 एमएएचपी 15 परिचय-जाम लगाए परिजनों को समझाती थाना पुलिस। संवाद
फोटो 01 एमएएचपी 16 परिचय-पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव को लोडर से उतारकर सड़क पर रखते परिजन। संवाद
फोटो 01 एमएएचपी 17 परिचय-रामलखन कुशवाहा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई के घुरघुरु पहाड़ बोल्डर लेने गए डंपर चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान कहीं दूसरी जगह जा रहे एसपी जाम लगाए लोगों से बात किए बिना ही निकल गए। तब परिजन और आक्रोशित हो गए। वह दोषियों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग पर अड़ गए। जाम के चलते हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ जाने वाले वाहन सड़क के दोनों फंसे रहे। तीन घंटे बाद करीब साढ़े आठ बजे सीओ सिटी रविकांत गोंड के आश्वासन पर जाम खुला। तब आवागमन बहाल हो सका।
कस्बा कबरई के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी रामलखन कुशवाहा (23) डंपर चलाता था। शुक्रवार को वह डंपर लेकर घुरघुरु पहाड़ बोल्डर लेने गया था। रात करीब 11 बजे उसके साथी चालक कमलेश ने रामलखन की अचानक तबियत बिगड़ने की सूचना उसके परिजनों को दी। तब परिजन उसे सीएचसी कबरई ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई रामनारायण का आरोप है कि उसके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई और बाद में सूचना दी गई। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व घटना का खुलासा किया जाए। दोपहर बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान कुछ परिजन और पड़ोसी थाने के सामने पहुंच गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। शाम करीब साढ़े छह बजे पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर जा रहे परिजन जाम स्थल पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर कार्रवाई की मांग की। कुछ देर बाद भी पुलिस अधीक्षक की गाड़ी सड़क से गुजरी तो जाम लगाए लोगों को उम्मीद जगी कि एसपी उनकी बात सुनने आए हैं। परिजनों का आरोप है कि वह गाड़ी से नीचे नहीं उतरे और अफसरों को निर्देश देने के बाद चले गए।
विज्ञापन

एसपी के जाने के बाद जाम लगाए परिजन और रिश्तेदार भड़क गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। शाम करीब आठ बजे सीओ सिटी ने मृतक के परिजनों से वार्ता की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब साढ़े आठ बजे जाम खुला और परिजन वार्ता करने के लिए तैयार हुए। वहीं, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता खलबल की तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह का कहना है कि वह हाईवे से निकलकर कहीं और जा रहे थे। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष को निर्देश दिए और सीओ को मौके पर भेजा। जिसके बाद कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिले चोटों के निशान
महोबा। डंपर लेकर बोल्डर लेने पहाड़ गए चालक रामलखन की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में चोटों के निशान नहीं मिले हैं। विसरा सुरक्षित किया गया।

फोटो 01 एमएएचपी 14 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर थाना कबरई के सामने जाम लगाए परिजन व मोहल्लेवासी।

फोटो 01 एमएएचपी 14 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर थाना कबरई के सामने जाम लगाए परिजन व मोहल्लेवासी।

फोटो 01 एमएएचपी 14 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर थाना कबरई के सामने जाम लगाए परिजन व मोहल्लेवासी।

फोटो 01 एमएएचपी 14 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर थाना कबरई के सामने जाम लगाए परिजन व मोहल्लेवासी।

फोटो 01 एमएएचपी 14 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर थाना कबरई के सामने जाम लगाए परिजन व मोहल्लेवासी।

फोटो 01 एमएएचपी 14 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर थाना कबरई के सामने जाम लगाए परिजन व मोहल्लेवासी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed