फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ITI student who returned from Gujarat committed suicide by hanging himself.

Mahoba News: गुजरात से लौटे आईटीआई छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 01 Aug 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
ITI student who returned from Gujarat committed suicide by hanging himself.
फोटो 01 एमएएचपी 03 परिचय-छात्र अभय मिश्रा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
-दस दिन पहले आईटीआई के पेपर देने महोबा आया था छात्र
विज्ञापन

-दोस्तों पर ऑनलाइन रुपये लेने व दबाव बनाने का आरोप
फोटो 01 एमएएचपी 03 परिचय-छात्र अभय मिश्रा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के करहराकलां गांव में शुक्रवार की रात गुजरात से लौटे आईटीआई छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दोस्तों पर ऑनलाइन रुपये लेने और मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

करहराकलां निवासी अभय मिश्रा (19) आईटीआई महोबा का छात्र था और गुजरात के सूरत में एक निजी कंपनी में काम करता था। आईटीआई के पेपर होने के कारण वह दस दिन पहले घर लौटा था। शुक्रवार को वह आईटीआई परीक्षा देने गया। देर शाम उसने पशुबाड़े में जाकर रस्सी का फंदा लगा लिया। अचानक किसी कार्य से वहां पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा रामप्रकाश ने बताया कि भतीजा दस दिन पहले पेपर देने के लिए घर लौटा था। दोस्तों ने एक लाख रुपये से अधिक रकम उससे ली थी। भतीजे के मोबाइल में ट्रांजेक्शन के सबूत भी है। दोस्तों से इसी को लेकर करीब 17 मिनट तक बातचीत हुई है। आरोप लगाया कि दोस्तों के रुपये लेने और डरा-धमकाकर मानसिक दबाव बनाने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। उधर, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि जानकारी मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed