सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   I need 11 gas cylinders for my sister's wedding; please help me.

Mahoba News: बहन की शादी के लिए चाहिए 11 गैस सिलिंडर, कराएं मदद

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 09 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
I need 11 gas cylinders for my sister's wedding; please help me.
विज्ञापन
महोबा। बहन की शादी में 11 गैस सिलिंडरों की व्यवस्था के लिए उसका भाई जिलाधिकारी के सामने पहुंचा। भाई ने जिलाधिकारी से बहन की शादी का हवाला देते हुए 11 गैस सिलिंडर की मांग रखी। इससे उसकी बहन की शादी सम्मान के साथ हो सके। जिलाधिकारी ने एडीएम व डीएसओ को इस समस्या के निस्तारण की जिम्मेदारी दी है। फिलहाल भाई अफसरों के भरोसे है।
Trending Videos



थाना कबरई के मकरबई गांव निवासी आदित्य सिंह की बहन अनुराधा की शादी 5 मई को होनी है। इसके लिए परिजनों ने महोबा शहर में एक गेस्ट हाउस भी बुक कर दिया है। मेहमानों के स्वागत के लिए सारा इंतजाम हो चुका है। हलवाई भी बुक हो चुका है। हलवाई ने आदित्य सिंह से शादी में आने वाले करीब 800 मेहमानों के खाने के लिए 11 गैस सिलिंडरों की व्यवस्था करने को कहा है। उसने गांव में आस-पड़ोस में मांगकर 11 खाली सिलिंडरों का इंतजाम कर लिया है लेकिन अब सिलिंडर भराने की चुनौती आ गई है। सिलिंडर कैसे भरेंगे यह समझ में नहीं आ रहा है। उसने गैस एजेंसी में बातचीत की लेकिन वहां से साफ मना कर दिया गया। जिलाधिकारी ने एडीएम और डीएसओ को समाधान के निर्देश दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी का कहना है कि शादी का मामला सामने आया है। नियमानुसार गैस सिलिंडरों की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सिलिंडर नहीं बनेगी बात
महोबा। कैटरिंग संचालक बिना सिलिंडर ऑर्डर नहीं ले रहे हैं। वह आयोजक से ही सिलिंडर की व्यवस्था कराने की बात कह रहे हैं। शहर के राजू-विशाल कैटर्स से बातचीत की तो उन्होंने सारी व्यवस्थाओं पर हामी भरी लेकिन गैस सिलिंडर के बावत उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए। आदित्य ने बताया कि कैटरिंग वालों ने कहा कि गैस सिलिंडर की व्यवस्था करके देना ही पड़ेगा, तभी आगे काम होगा। वह सिलिंडर का इंतजाम नहीं कर पाएंगे।
लकड़ी का विकल्प भी आजमाया


आदित्य ने खाना पकवाने के लिए हलवाई से लकड़ी-कोयला भट्टी का विकल्प भी बताया लेकिन हलवाई ने गर्मी के इस मौसम में भट्ठी पर काम करने से हाथ खड़े कर दिए और हर हाल में सिलिंडर लाने को कहा। इसके बाद से आदित्य सिलिंडरों की व्यवस्था के लिए प्रयासरत है।

सपा व्यापार सभा ने जन आंदोलन की दी चेतावनी
महोबा। गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में कमी, महंगाई आदि को लेकर समाजवादी व्यापार सभा की ओर से मिल्कीपुरा में बैठक की गई। इसमें बढ़ती महंगाई, गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में कमी को लेकर सरकार की निंदा करते हुए नाराजगी जताई गई। जिलाध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि इन समस्याओं के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। गैस सिलिंडर न मिलने से सड़क किनारे दुकान लगाने वाले, होटल, ढाबा कारोबारियों का व्यापार चौपट हो चुका है। इस मौके पर प्रदीप अग्रवाल, बाबूलाल कुशवाहा, अवधेश रैकवार, योगेश यादव, जलील पठान, इरफान, राजकुमार वर्मा, अनीस खान, रवींद्र साहू, सुनील अहिरवार, राजेश सेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed