{"_id":"69daa06a910a01eac20f4fcd","slug":"troubled-by-threats-of-being-implicated-in-a-false-case-a-young-man-consumed-poison-and-died-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-124213-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान युवक ने जहर खाया, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान युवक ने जहर खाया, माैत
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/महोबकंठ। थाना महोबकंठ के घटेरा गांव में महिला के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने से परेशान युवक ने जहर खाकर जान दे दी। भाई का आरोप है कि गांव की एक महिला ने दो लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। डर के चलते भाई ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटेरा गांव निवासी परमेश्वरीदयाल राजपूत (32) चार बीघा जमीन में खेती करता था। शुक्रवार शाम करीब उसने घर पर जहर खा लिया। अचेत अवस्था में परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर परमेश्वरीदयाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
छोटे भाई सरमनलाल ने बताया कि परमेश्वरीदयाल ने डेढ़ साल पहले गांव की एक महिला को दो लाख रुपये दिए थे। एक माह पहले परमेश्वरीदयाल ने जब महिला से रुपये मांगे तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। भाई ने दो दिन पहले महिला से उधार रुपये मांगे तो महिला ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। इससे परेशान होकर बड़े भाई ने जहर खाकर आत्महत्या की। घटना से पिता, मां उमादेवी, भाई विकास, पत्नी माधुरी, बेटा पीयूष, बेटी निधि व पूर्वी का रो-रोकर बेहाल हैं।
पिता मातादीन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos