सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba One Truck Two Different Registration Numbers ADM Uncovers Major Fraud in Kabrai

Mahoba: एक ट्रक और दो अलग-अलग नंबर, कबरई में एडीएम ने पकड़ी बड़ी धोखाधड़ी, ट्रक मालिक और चालक पर एफआईआर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 12 Apr 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: कबरई में एडीएम ने एक ऐसे ट्रक को पकड़ा जिसके आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी थीं। एआरटीओ की तहरीर पर ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

Mahoba One Truck Two Different Registration Numbers ADM Uncovers Major Fraud in Kabrai
पकड़े गए ट्रक में आगे लगी अलग नंबर की प्लेट, ट्रक के पीछे लगी भिन्न नंबर की दूसरी प्लेट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

महोबा जिले के पत्थरमंडी कबरई में विभिन्न जनपदों से गिट्टी लेने आने वाले ट्रक कार्रवाई से बचने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। नंबर प्लेटों में कालिख व मिट्टी पोतकर चलने के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। एडीएम की चेकिंग के दौरान कानपुर रोड पर एक ट्रक को पकड़ा गया, जिसके आगे और पीछे लगी नंबर प्लेटों के अंक भिन्न पाए गए। उसे कबरई थाने में खड़ा कराते हुए ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Trending Videos

पत्थरमंडी कबरई में प्रतिदिन करीब दो हजार ट्रक गिट्टी-पत्थर लेने आते हैं। साथ ही, मध्यप्रदेश के ट्रक भी यहां से गिट्टी लेकर लखनऊ कानपुर जाते हैं। कुछ ट्रक बिना नंबर प्लेट के ही फर्राटा भर रहे हैं। अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह यादव ने कबरई बाईपास रोड पर जिला पंचायत बेरियर के पास एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक के आगे लगी प्लेट के आखिरी के चार अंक 2004 अंकित मिले, जबकि पीछे लगी प्लेट में आखिरी के चार अंक 2884 अंकित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
एक ही ट्रक में दो अलग-अलग नंबरों की प्लेट लगाकर चल रहे ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया। साथ ही, मामले की सूचना एआरटीओ को दी गई। कूटरचित तरीके से नंबर अंकित किए जाने के मामले में एआरटीओ दयाशंकर ने थाना कबरई में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एआरटीओ ने बताया कि ट्रकों और डंपरों की नियमित जांच की जा रही है। बिना नंबर प्लेट व नंबर प्लेट में मिट्टी लगाकर चलने वाले ट्रकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed