सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Disabled daughter missing for 11 days, father pleads for help in finding her

Mahoba News: दिव्यांग बेटी 11 दिन से लापता, पिता ने खोजने की लगाई गुहार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Disabled daughter missing for 11 days, father pleads for help in finding her
फोटो 11 एमएएचपी 14 परिचय-समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनतें एसपी शशांक सिंह। स्रोत: - फोटो : 1
विज्ञापन
महोबा। साहब...मेरी बेटी एक पैर व हाथ से दिव्यांग है। लिवर संबंधी बीमारी से जूझ रही है और उसे खून की उल्टी होती है। एक अप्रैल से वह लापता है। अब तक उसका पता नहीं चला है। यह गुहार शनिवार को कोतवाली महोबा में आयोजित समाधान दिवस में एक पिता ने लगाई। परिजन ने आशंका जताई कि बेटी को गायब करने में किसी तरह की साजिश है। वरना बेटी ऐसी हालत में किसी के साथ नहीं जा सकती है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने लापता युवती को खोजने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

सदर कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इसमें पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें सर्वाधिक रहीं। एसपी ने पुलिस व राजस्व टीमों को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल मनीष कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम डाॅ. प्रदीप कुमार ने शिकायतें सुनीं। पांच शिकायताें में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
ग्रामीण अंजुल ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। कुलपहाड़ निवासी नेहा ने ससुर पर शराब पीकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। सुगिरा निवासी नाजमा ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
यहां कोतवाल विनोद कुमार सिंह, जैतपुर चौकी प्रभारी सुजीत जायसवाल, एसआई अनिल कुमार आदि रहे। अजनर संवाद के अनुसार सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 10 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed