{"_id":"6a2ef23035e5dab7dc06d0a1","slug":"it-is-not-rain-but-lethargy-that-will-submerge-mahoba-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126160-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बारिश नहीं, महोबा को डुबोएगी सुस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बारिश नहीं, महोबा को डुबोएगी सुस्ती
विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 01 परिचय-शहर के गांधीनगर वार्ड में पुराने इलाहाबाद बैंक के पास गंदगी से चोक क्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। बरसात से पहले शहर के नालों की सफाई का अभियान धीमी गति से चल रहा है। इसे देखते हुए यह तय है कि बारिश होते ही शहर एक बार फिर टापू नजर आएगा। दरअसल अब तक शहर के 50 फीसदी नाले भी साफ नहीं हो सके हैं। कई नाले क्षतिग्रस्त पड़े हैं। इससे नालों के बारिश में चोक होने की संभावना है।
शहर के मुख्य मार्ग पर जीजीआईसी के पास, ऊदल चौक, सुभाष चौकी, गांधी नगर और रोडवेज बस स्टैंड इलाके में अब तक नालों की सफाई नहीं हुई है। वहीं रोडवेज बस स्टैंड, गांधी नगर पुराने इलाहाबाद बैंक के पास बरसात होते ही भारी जलभराव होता है जिससे यहां पर यातायात भी बाधित होता है। इस क्षेत्र में अब तक सफाई अभियान नहीं चलाया गया है।
परमानंद चौक पर बारिश में पानी लोगों के घरों में भर जाता है। हालांकि यहां हाल ही में नाले की मरम्मत व सफाई का काम किया गया है लेकिन परमानंद चौक से आगे अभी तक क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत, सफाई का कार्य नहीं किया गया है। शहर के डाक बंगला के सामने भी नाला क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
चरखारी बाईपास रोड पर भी अभी तक नालों की सफाई के लिए अभियान नहीं चलाया गया है। आंकड़ों की बात करें तो शहर में छोटे और बड़े नालों की संख्या 45 है। नगर पालिका अब तक करीब 20 से 22 नालों की सफाई करने का दावा कर रही है। वर्तमान समय में महिला जिला अस्पताल के सामने नाले की सफाई का कार्य चल रहा है।
नगर पालिका के सफाई प्रभारी रामसेवक का कहना है कि करीब 50 फीसदी नालों की सफाई हो गई है। शेष नालों की सफाई के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। रात में भी जेसीबी से नालों की सफाई कराई जा रही है। बारिश से पहले सभी नालों को साफ करा दिया जाएगा।