{"_id":"69b99eac67a899ff430a6c73","slug":"joint-team-raids-crusher-plant-seals-office-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123422-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: क्रशर प्लांट पर संयुक्त टीम का छापा, कार्यालय सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: क्रशर प्लांट पर संयुक्त टीम का छापा, कार्यालय सील किया
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। महोबा सड़क स्थित नई मंडी में चल रहे क्रशर प्लांट पर मंगलवार की सुबह अफसरों की संयुक्त टीम ने छापामारी की। यह छापामारी बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर गिट्टी लोड करने की सूचना पर हुई।
हालांकि, अफसरों को मौके पर एक भी वाहन नहीं मिला। ऐसे में टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच होने तक प्लांट के कार्यालय को सील कर दिया। प्लांट संचालक ने आरोप लगाया कि खनिज बैरियर पर एक भी गाड़ी नहीं पकड़ी जाती है और केवल संचालकों को परेशान कर उत्पीड़न किया जा रहा है।
सुबह करीब दस बजे एसडीएम सदर, खनिज विभाग व एआरटीओ की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ नई मंडी स्थित राघव स्टोन मिल में छापामारी की।
बताया गया कि यह छापामारी प्लांट में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों में गिट्टी लोडिंग की सूचना पर की गई है। टीम ने करीब एक घंटे तक प्लांट में जांच की लेकिन एक भी वाहन मौके पर नहीं मिला। इसके बाद अफसरों ने प्लांट में बने कार्यालय से कर्मचारियों को बाहर करते हुए कमरे को सील कर दिया।
एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान प्लांट में कोई कमी नहीं पाई गई है। जिस सूचना पर यह छापेमारी हुई है, उसकी सत्यता जांचने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जाएंगे और तब तक के लिए कार्यालय को सील कर दिया गया है। फुटेज में अगर कोई अनियमितता मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर क्रशर संचालक अनंतराम शुक्ल ने आरोप लगाया कि कोई गड़बड़ी न मिलने के बाद अधिकारी आक्रोशित हो गए और गुस्से में आकर कार्यालय को सील कर दिया गया है। इससे कर्मचारी घबरा गए और अब इससे व्यापार भी प्रभावित होगा।
Trending Videos