{"_id":"69df61cd113124e4ca0b2c45","slug":"kanpur-kda-mismanagement-long-queues-and-shoving-in-the-scorching-heat-applicants-break-a-sweat-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: केडीए की अव्यवस्था, चिलचिलाती धूप में लाइन और धक्का-मुक्की, PM आवास के फॉर्म जमा करने में छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: केडीए की अव्यवस्था, चिलचिलाती धूप में लाइन और धक्का-मुक्की, PM आवास के फॉर्म जमा करने में छूटे पसीने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: केडीए सचिव के दावे के बावजूद एचडीएफसी बैंकों में पीएम आवास के फॉर्म न मिलने से मुख्यालय पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां धूप में घंटों लाइन लगने से लोगों में धक्का-मुक्की हुई।
पीएम आवास के लिए केडीए में उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आशियाने का सपना देख रहे लोगों के लिए केडीए की लापरवाही आफत बन गई है। बुधवार को केडीए मुख्यालय पर फॉर्म खरीदने और जमा करने के लिए आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह था कि 40 डिग्री से अधिक के तापमान में लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, जिसके चलते कई बार कहासुनी और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।
Trending Videos
इस भीड़ और अव्यवस्था की सबसे बड़ी वजह एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में फॉर्म न मिलना है। केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने 13 अप्रैल को जोर-शोर से दावा किया था कि 15 अप्रैल से शहर की सभी एचडीएफसी शाखाओं में फॉर्म मिलेंगे और जमा होंगे। बुधवार को जब आवेदक बैंक पहुंचे, तो वहां न फॉर्म थे और न ही जमा करने की कोई व्यवस्था। मजबूरन सभी को केडीए मुख्यालय की ओर दौड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
केवल दो दिन का समय बचा है
इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। ऐसे में आवेदकों के पास अब केवल दो दिन का समय बचा है। ऐसे में केडीए परिसर में कुछ लोगों द्वारा लाइन तोड़कर बीच में घुसने की कोशिश करने पर जमकर विवाद हुआ। चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए केडीए ने कोई पर्याप्त छाया या पानी का इंतजाम नहीं किया था, जिससे बुजुर्ग और महिलाएं बेहाल दिखे।

कमेंट
कमेंट X