सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Khushi Pehelwan from Delhi defeated Sita from Rajasthan.

Mahoba News: दिल्ली की खुशी पहलवान ने राजस्थान की सीता को पछाड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 02 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Khushi Pehelwan from Delhi defeated Sita from Rajasthan.
फोटो 01 एमएएचपी 22 परिचय-दंगल में दावपेच दिखातीं महिला पहलवान। संवाद
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी की ग्राम पंचायत बसौठ में चल रहे सात दिवसीय विशाल सत्संग समागम के पांचवें दिन दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें पहलवानों ने दावपेच दिखाए। महिला पहलवानोंं के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। दिल्ली की महिला पहलवान खुशी ने राजस्थान की सीता पहलवान को चित कर वाहवाही लूटी।
Trending Videos


बसौठ में बाबा माननाथ पहाड़ के किनारे चल रहे संत सम्मेलन में आयोजित दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी भाजपा नेता सुलभ सक्सेना, पूर्व विधायक डाॅ. अंब्रेश कुमारी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। अयोध्या के पहलवान बाबा लक्ष्मणदास ने हरिद्वार के राजू पहलवान को पटखनी दी। एटा के शिवा पहलवान ने हाथरस के टीटू पहलवान को चित किया। रहटिया के जय सिंह ने बांदा के विवेक को हराया। नेपाल के स्टीलबाडी पहलवान ने उत्तराखंड के सचिन पहलवान और दूसरी कुश्ती में सम्भल के भीम पहलवान को हराया। दिल्ली के मोंटी पहलवान, लखनऊ के शोएब, जालौन के दीप पहलवान, एटा के शहीद पहलवान, नेपाल की रूबी पहलवान और कानपुर की पूजा पहलवान के बीच हुईं कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल में विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह, जिला पंचायत सदस्य करन सिंह राजपूत, शिक्षक ओम प्रकाश वर्मा, बृजनंदन तिवारी, कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रधान कपिल तिवारी, मुन्ना, रेफरी रफीक, शफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed