सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Veer Alha and Udal are the pride of Mahoba... children danced a lot on the song

Mahoba News: वीर आल्हा और ऊदल महोबा की शान... गीत पर खूब थिरके बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 02 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Veer Alha and Udal are the pride of Mahoba... children danced a lot on the song
फोटो 01 एमएएचपी 06 परिचय-वा​र्षिकोत्सव में सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्हौरीकलां में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों ने गीत, नृत्य व नाटक की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छात्रा दीपिका, आराध्या, लविष्का, खुशी, खुशबू, दीपका और काजल ने पन्ना को हीरा पनागर को पान, वीर आल्हा और ऊदल महोबा की शान की गीत पर नृत्य करके दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।
Trending Videos

छात्रा मानसी को मां सरस्वती के रूप में सजाया गया, तो वहीं छात्रा लविष्का, खुशी, काजल, दीपका, शालिनी और ऊषा ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। पारुल ने देशभक्ति मिक्स गीत, खुशबू और आस्था ने वतन ये खूबसूरत है, स्नेहा ने मेरी आन तिरंगा, पारुल ने नमामि नमामि, रेशमा ने सुनो गौर से दुनिया वालों, आरुषि और मधु ने इंडिया वाले गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा सोनल, लक्ष्मी और छात्र रमाकांत ने गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोडल संकुल शिक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने बच्चों को पुरस्कार दिए। इस मौके पर शिक्षक विकास पचौरी, पूनम गुप्ता, निर्मल कुमार, रामबाबू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed