फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pilgrim returning from Vaishno Devi dies

Mahoba News: वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालु की मौत

Wed, 29 Jul 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pilgrim returning from Vaishno Devi dies
महोबा। मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे एक श्रद्धालु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मध्यप्रदेश के जनपद सतना के चंदीगंज मैहर निवासी शोकीलाल चौधरी (58) परिजन के साथ जम्मू कश्मीर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। 26 जुलाई को वह लौट रहे थे लेकिन रास्ते में परिजन से बिछड़ गए थे। 26 जुलाई की सुबह वह रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ में संदिग्ध हालात में पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें सीएचसी कुलपहाड़ में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे बेटे गोरेलाल ने पहचान पिता शोकीलाल के रूप में की। बताया कि पिता रास्ते में बिछड़ गए थे। अब सूचना मिली कि उनका निधन हो गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed