पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Power supply disrupted for six hours due to a fault in the high-tension line.

Mahoba News: हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट आने से छह घंटे ठप रही बिजली

Sun, 05 Jul 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for six hours due to a fault in the high-tension line.
श्रीनगर (महोबा)। 33 केवी उपकेंद्र श्रीनगर से जुड़े सिजहरी फीडर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से शनिवार की रात आठ गांव बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के अभाव में उपभोक्ता परेशान रहे। छह घंटे बाद फाल्ट को दुरुस्त किया गया। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन



शनिवार को रात करीब 12 बजे अचानक सिजहरी फीडर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। इससे आंशिक श्रीनगर, बरा, सलारपुर, तिंदौली, सिजहरी, पलका, बसोरा, बिलखी व मुरानी गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति के अभाव में उपभोक्ता परेशान रहे। उमस भरी गर्मी होने से लोग पूरी रात सो नहीं पाए और पावर हाउस में फोन लगाते रहे लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। सुबह पावर हाउस में तैनात सब स्टेशन ऑफिसर ने इसकी सूचना संविदाकर्मियों को दी।
विज्ञापन

इसके बाद बिजली कर्मियों ने फाॅल्ट को खोज कर उसे दुरुस्त करने का काम शुरू किया। तब कहीं जाकर छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति को बहाल हो सकी। आपूर्ति आने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। उधर, बिजली निगम के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य ने बताया कि मुरानी गांव के पास बिजली पोल में जम्पर एक-दूसरे से चिपक गए थे। इससे रात में बिजली आपूर्ति नहीं आई। रविवार की सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed