{"_id":"6a4a97aed9b32688b40c0173","slug":"the-process-of-determining-examination-centers-will-begin-on-july-20-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126798-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया 20 जुलाई से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया 20 जुलाई से होगी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय सारिणी जारी कर दी है। इसके लिए 20 जुलाई से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 18 सितंबर को अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों का चयन पूरी तरह ऑनलाइन सत्यापन व जिला स्तरीय जांच के आधार पर होगा।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 20 जुलाई से पहले विवरण पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, कक्षोंं की संख्या, सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट, बिजली, पेयजल, शौचालय, चारदीवारी, फर्नीचर व अन्य व्यवस्थाओं का विवरण परिषद के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। तहसील स्तरीय समिति विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी।
सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर केंद्रों का चयन किया जाएगा। 20 जुलाई तक विद्यालयों को विवरण अपलोड करना होगा। तीन अगस्त तक भौतिक सत्यापन, 10 अगस्त तक रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड, 17 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा केंद्र सूची, 22 अगस्त से एक सितंबर तक आपत्तियां, सात सितंबर को संशोधित सूची, 14 सितंबर तक अंतिम आपत्तियां और 18 सितंबर को अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी की जाएगी। केंद्र चयन में सुरक्षा मानकों, आधारभूत सुविधाओं व निष्पक्ष परीक्षा संचालन की क्षमता को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।