पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Uncle and Niece Die in Car-Bike Collision on Highway; Four Injured

महोबा में भीषण हादसा: हाईवे पर कार-बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत, चार घायल

Sun, 05 Jul 2026 11:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 05 Jul 2026 11:38 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Mahoba: Uncle and Niece Die in Car-Bike Collision on Highway; Four Injured
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात कार और बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी पनवाड़ी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हादसा तेइया गांव के पास एकाएक आए नीलगाय को बचाने में हुआ। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

थाना महोबकंठ के दुलारा गांव निवासी देवप्रकाश अनुरागी (24) रात करीब आठ बजे बाइक से चचेरे भाई विनोद (26), भाभी सीता (22) व भतीजी शिवांशी (01) को छोड़ने रेलवे स्टेशन हरपालपुर जा रहा था। तीनों को ट्रेन से दिल्ली जाना था। रास्ते में तेइया गांव के पास एकाएक आए नीलगाय को बचाने में बाइक की सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कार सवार अफजाल (50) और उसका बड़ा भाई इकबाल (55) निवासी शिवाजी नगर जनपद झांसी को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार महोबा में एक रिश्तेदारी में शामिल होने आ रहे थे। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने देवप्रकाश व भतीजी शिवांशी को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार सरोज का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed