पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother Dies of Electrocution While Operating DJ at Sister's Wedding

मातम में बदली खुशियां: बहन की शादी की खुशी में डीजे बजाते समय करंट से भाई की मौत, मची चीख-पुकार

Mon, 06 Jul 2026 04:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 06 Jul 2026 04:32 PM IST
सार

Farrukhabad News: घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मातम के बीच बहन ने सात फेरे लिए। 
 

विज्ञापन
Brother Dies of Electrocution While Operating DJ at Sister's Wedding
शादी की रस्म के बीच मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव चाहर में बहन की शादी होने की खुशी में रविवार रात में डीजे बजाते समय करंट की चपेट में आने से भाई की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों में चीखपुकार मच गई। सोमवार को युवक की बहन की बरात आनी थी। दोपहर को मातम के बीच बहन ने फेरे लिए। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव झसी के मजरा नगला चाहर निवासी आनंद कुमार की पुत्री सोनम की शादी मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के मेरापुर गुजराती निवासी तेज सिंह से तय हुई। सोमवार को सोनम की बरात आनी थी। इसको लेकर घर में तैयारियों के बीच खुशी का माहौल था। रविवार रात घर के बाहर डीजे बज रहा था। रात करीब 12 बजे पानी बरसने के कारण आनंद के पुत्र सतेंद्र कुमार राजपूत (24) ने डीजे को घर के अंदर रखा और उसे चालू करने लगा।
विज्ञापन

तार जोड़ने के दौरान सतेंद्र करंट की चपेट में आ गया और तेज झटके के साथ गिर पड़ा। यह देख परिजन उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। रिश्तेदार व ग्रामीणों की मदद से उसे गंभीर हालत में शहर स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन बेहाल हो गए। 

 

शव घर पहुंचने पर चीखपुकार मच गई। सतेंद्र चार बहनों में इकलौता भाई था। सोमवार सुबह सोनम के ससुराल पक्ष के लोग घर पहुंचे और सांत्वना दी। इस बीच आपसी बातचीत के बाद अंतिम संस्कार से पूर्व शादी होने की बात तय हुई। दोपहर को सोनम व तेज सिंह ने औपचारिक रूप से  शादी की रस्म पूरी की। प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed