पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga water level rises due to rains in the mountains; water enters the ghats.

Farrukhabad News: पहाड़ों की बारिश से बढ़ने लगी गंगा, घाटों में घुसा पानी

Mon, 06 Jul 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level rises due to rains in the mountains; water enters the ghats.
फोटो-34, पांचाल घाट पर गंगा पुत्रों के घाटों में भरा गंगा का पानी। संवाद
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। भले ही मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार शाम गंगा का जलस्तर बढ़ने से पांचाल घाट सहित कई घाटों पर पानी पहुंच गया, जिससे गंगा पुत्रों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने भी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने के साथ ही पांचाल घाट पर गंगा पुत्रों के घाटों में पानी भर गया। स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने तख्त, पूजा सामग्री और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। घाटों पर पानी आने से गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर आगे भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले बैराज से करीब 1700 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जिसे बढ़ाकर लगभग 7000 क्यूसेक कर दिया गया है। बारिश का सिलसिला जारी रहने से जलस्तर में और वृद्धि होगी। प्रशासन ने गंगा किनारे बसे लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से नदी के किनारे न जाने और तटीय क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed