{"_id":"6a4b4bbf6f59b837fa0ca79a","slug":"traffic-police-constable-and-trailer-driver-died-in-severe-road-accident-on-barra-elevated-bridge-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कानपुर के बर्रा एलिवेटेड पुल पर दर्दनाक हादसा, ट्रक-बाइक की टक्कर; ट्रैफिक सिपाही और चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कानपुर के बर्रा एलिवेटेड पुल पर दर्दनाक हादसा, ट्रक-बाइक की टक्कर; ट्रैफिक सिपाही और चालक की मौत
Mon, 06 Jul 2026 12:02 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:02 PM IST
सार
बर्रा एलिवेटेड पुल पर तड़के भीषण सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही और ट्राला चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सिपाही जितेंद्र कुमार की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्रा एलिवेटेड पुल पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही और ट्राला चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य ट्रैफिक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सामान्य कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नौबस्ता बाइपास पर तैनात ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र और राकेश को एलिवेटेड पुल पर जाम लगने की सूचना मिली थी। दोनों बाइक से मौके पर जा रहे थे। इसी दौरान प्रिया अस्पताल के पास एक अनियंत्रित ट्राला ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मूल रूप से आगरा निवासी ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी सिपाही राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्राला आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसा। इस दुर्घटना में ट्राला चालक की भी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. विपिन टांडा और डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।
अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हादसे के कारण एलिवेटेड पुल पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हादसे के कारण एलिवेटेड पुल पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।