{"_id":"6a6b9c7fb57bee8fe1017344","slug":"saplings-will-be-planted-under-the-harishankari-campaign-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127538-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हरिशंकरी अभियान के तहत लगेंगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हरिशंकरी अभियान के तहत लगेंगे पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। हरिशंकरी अभियान की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को कम्युनिटी सेंटर कुलपहाड़ में बैठक हुई। सात अगस्त को अभियान के तहत पौधे रोपित किए जाएंगे। धर्माचार्य विनोद पटैरिया ने बताया कि बरगद, पीपल और पाखर के तीन पेड़ एक साथ लगेंगे। इनसे मानसिक तनाव कम होगा और वातावरण शुद्ध रहेगा।
भगीरथ नगायच ने इन्हें पशु-पक्षियों के आश्रय स्थल और ऑक्सीजन व जल धारण करने वाले पेड़ बताया। कार्यक्रम संयोजक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि अभियान का लक्ष्य नई पीढ़ी को जोड़ना है। प्रत्येक वार्ड में एक बड़े स्थान पर मंत्रोच्चार के साथ पेड़ लगेंगे जो तीन बुजुर्गों के नाम पर होंगे। पूर्व में पीपल, उत्तर में बरगद और पश्चिम में पाखर लगाया जाएगा। कमलेश सक्सेना ने बताया कि यह पेड़ 500 मीटर तक जमीन जकड़ता है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, जिला संयोजक शिवशंकर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।