सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Special trains running today and tomorrow

Mahoba News: आज और कल विशेष ट्रेनों का संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 14 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Special trains running today and tomorrow
विज्ञापन
महोबा। दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। साथ ही कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसको लेकर रेलवे की ओर से समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है।
Trending Videos

रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के संचालन की यह व्यवस्था 14 व 15 मार्च को प्रभावी रहेगी। गाड़ी संख्या- 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से बांदा की ओर अपने निर्धारित समय दोपहर 12.30 के स्थान पर 13.30 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या-64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मानिकपुर की ओर अपने निर्धारित समय 5.25 के स्थान पर 6.30 बजे चलेगी। गाड़ी संख्या-64615 ललितपुर से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी की ओर अपने निर्धारित समय 6.00 के स्थान पर 6.30 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या-64614 बांदा से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी की ओर अपने निर्धारित समय 5.30 के स्थान पर 6.30 बजे प्रस्थान करेगी।
एक विशेष गाड़ी का संचालन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मानिकपुर के मध्य किया जाएगा। जो वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी मऊरानीपुर, हरपालपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा व चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर ठहराव लेगी।
एक और विशेष गाड़ी का संचालन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मानिकपुर के मध्य किया जाएगा। जो झांसी स्टेशन से शाम 7.00 बजे चलेगी। गाड़ी मऊरानीपुर, हरपालपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा व चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर रुकेगी। एक विशेष ट्रेन महोबा से मानिकपुर के मध्य संचालित की जाएगी।
यह ट्रेन महोबा स्टेशन से शाम 6.30 बजे प्रस्थान करेगी। जो बांदा, अतर्रा व चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर ठहराव लेगी। वहीं गाड़ी संख्या 11802 (प्रयागराज-ग्वालियर) 14 व 15 मार्च को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से बांदा रेलखंड के मध्य 75 मिनट देरी से आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed