{"_id":"6a5679ba7d934bea0109a0e6","slug":"student-drowns-in-pond-while-swimming-with-friends-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-127065-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दोस्तों के साथ नहाने गए छात्र की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दोस्तों के साथ नहाने गए छात्र की तालाब में डूबकर मौत
विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 01 परिचय-छात्र संस्कार साहू (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के केंद्रीय विद्यालय के पीछे बने तालाब में सोमवार की शाम दोस्तों के साथ नहाने गए हाईस्कूल के छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन ने खोजबीन की। मंगलवार की सुबह उसका शव तालाब में उतराता मिला जबकि अन्य दोस्त वापस घर लौट आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला कस्बाथाई निवासी हेमंत साहू किराना दुकानदार हैं। उनका बेटा संस्कार (16) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। सोमवार की शाम करीब तीन बजे वह तीन अन्य दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। चारों ने तालाब में नहाया। बाद में तीन दोस्त चले गए जबकि संस्कार नहाता रहा। इसी दाैरान वह तलैया में डूब गया। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उसका शव तालाब में मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चाचा राजेंद्र साहू ने बताया कि चारों दोस्त तैरना नहीं जानते थे। नहाने के बाद तीन अन्य दोस्त घर चले गए जबकि भतीजा नहाता रहा। इसी दाैरान हादसा हो गया। घटना से भाई अभि, बहन गुनगुन व हिना रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के हर पहलू से जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।