निर्दयता: कुल्हाड़ी से काटे दोनों हाथ, पैर-सिर में गंभीर चोटें, आरोपी बोला- मुझे फांसी हो जाए, कोई दुख नहीं
Mahoba News: छतरपुर रोड पर मंगलवार रात बाइक सवार युवक जयवेंद्र सिंह पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उसके दोनों हाथ कट गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से युवक के दोनों हाथ काटने और शरीर पर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहा है कि इस घटना में उसे चाहे फांसी हो जाए कोई दुख नहीं है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने भाजयुमो के पूर्व नगर मीडिया प्रभारी शिवप्रताप सिंह, रोहित बेड़िया, छुट्टू बेड़िया समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया। पुलिस हिरासत में आरोपी रोहित का 51 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी सिटी रविकांत गोंड के सामने बिना किसी झिझक के खड़ा दिखाई दे रहा है।
इस दौरान घटनास्थल पर पड़े जूते के विषय में भी पुलिस पूछताछ कर रही है जिसमें वह जूते को स्वयं का होना स्वीकार करता दिखाई दे रहा है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।