Mahoba Brutal Attack: युवक पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से काटे दोनों हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोटें, झांसी रेफर
Mahoba News: छतरपुर रोड पर मंगलवार रात बाइक सवार युवक जयवेंद्र सिंह पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उसके दोनों हाथ कट गए। परिजनों ने एक स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमों का गठन कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर छतरपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात पेट्रोल भरवाने जा रहे बाइक सवार पर पहले से घात लगाए खड़े दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई प्रहार किए जाने से युवक के दोनों हाथ कट गए। इतना ही नहीं सिर और पैर में भी गंभीर चोटें आईं।
घटनास्थल पर युवक के लटक रहे हाथों को मां गमछे से बांधती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घायल के पिता व भाई ने भाजपा के एक पदाधिकारी और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है।
आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया
शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की (28) ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह छतरपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप में बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे रोक लिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया
धारदार कुल्हाड़ी से कई बार किए जाने से युवक के दोनों हाथ कटकर लटक गए और सिर व पैर में गंभीर चोटें आने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। युवक को खून से लथपथ देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
भाजपा पदाधिकारी समेत पांच लोग शामिल
घायल के पिता राजा बाबू का कहना है कि पड़ोस में भाजपा का एक पदाधिकारी रहता है, जो उनसे खुन्नस मानता है। इसी के चलते बेटे पर जानलेवा हमला हुआ। घायल के भाई आलोक सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कुल्हाड़ी से कई हमले किए और जयवेंद्र को मृत समझ भाग गए। घटना में भाजपा पदाधिकारी समेत पांच लोग शामिल हैं।
एक आरोपी को हिरासत को हिरासत में लिया
अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि जांच में सामने आया कि घटना में युवक के पूर्व परिचित शामिल हैं। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। घटना की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।