{"_id":"6a6a465f751fd56e080a4ba7","slug":"student-walking-to-coaching-class-run-over-by-trailer-truck-family-stages-road-blockade-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127511-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पैदल कोचिंग जा रहे छात्र को ट्राॅला ने कुचला, परिजन ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पैदल कोचिंग जा रहे छात्र को ट्राॅला ने कुचला, परिजन ने लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 18 परिचय-दुर्घटना के बाद जाम लगाए परिजनों व कस्बावासियों को समझाती पुलिस। संवाद
- फोटो : टूंडला के गांव मदावली में वाहनों को रोकते ्ग्रामीण संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के कुनेहटा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास बुधवार की शाम गंज पत्थरमंडी से गिट्टी लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्राॅला ने पैदल कोचिंग जा रहे दो छात्रों को टक्कर मार दी। एक छात्र पिछले पहिये की चपेट में आकर 20 मीटर तक घिसटता गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित परिजन और कस्बावासियों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक मार्ग जाम रहने से वाहनों की कतारें लग गईं।
जनपद हमीरपुर के भमई गांव निवासी मेड़ेलाल यादव कस्बा कबरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर में किराये के मकान में रहकर क्रशर प्लांट में मजदूरी करते हैं। उनका बेटा महेंद्र यादव (16) अखंड इंटर कॉलेज कबरई में इंटरमीडिएट का छात्र था। बुधवार की शाम वह मित्र अजय विश्वकर्मा के साथ पैदल कोचिंग जा रहा था। कुनेहटा मार्ग पर सामने से गिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने दोनों छात्रों को टक्कर मार दी। इससे अजय उछलकर दूर जा गिरा जबकि महेंद्र ट्राले के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक काफी दूर तक पहिये में फंसे छात्र को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक व परिचालक वाहन छोड़कर भागने लगे। तब लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रत्यदर्शियों ने बताया कि छात्र करीब एक घंटे तक ट्राला के नीचे दबा रहा। पुलिस ने दूसरे चालक की मदद से ट्राला को पीछे कराकर शव बाहर निकलवाया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित परिजन, कस्बावासियों और व्यापारियों ने कुनेहटा मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि कई बार मांग के बाद भी भारी वाहनों को बस्ती के अंदर से निकाला जा रहा है जबकि कस्बे में बाईपास मार्ग बना है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को ट्राला चालक के खिलाफ कार्रवाई व वाहनों को बाईपास मार्ग से संचालित करने का भरोसा दिया। तब शाम पांच बजे से लगा जाम दो घंटे बाद शाम सात बजे खुल सका। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 29 एमएएचपी 18 परिचय-दुर्घटना के बाद जाम लगाए परिजनों व कस्बावासियों को समझाती पुलिस। संवाद- फोटो : टूंडला के गांव मदावली में वाहनों को रोकते ्ग्रामीण संवाद