सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The blown transformer hasn't been replaced even after 15 days, prompting a protest from villagers.

Mahoba News: 15 दिन बाद भी नहीं बदला फुंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The blown transformer hasn't been replaced even after 15 days, prompting a protest from villagers.
फोटो 02 एमएएचपी 07 परिचय-फुंके ट्रांसफार्मर के पास विरोध प्रदर्शन करते अनुसूचित जाति की बस्ती क
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड कबरई के कस्बा खन्ना की अनुसूचित जाति की बस्ती का फुंका ट्रांसफार्मर 15 दिन बाद भी नहीं बदला गया। शाम होते ही पूरी बस्ती अंधेरे में डूब जाती है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Trending Videos


बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले फुंक गया था। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली निगम के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी थी लेकिन यह 24 घंटे में ही दोबारा जल गया था। इससे बस्ती में अंधेरा छा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



देवसिंह वर्मा, श्यामबाबू, रामकिशुन, योगेंद्र, जयकरन, कल्ली, पूजा, कल्लू समेत 20 से अधिक ग्रामीणों ने फुंके ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न आने से बच्चे, बूढ़े सभी परेशान हैं। उधर, बिजली निगम के अवर अभियंता संतोष चौधरी का कहना है कि लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक जाता है। नए ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed