महोबा का दरिंदा: ‘पति नहीं, हैवान था’, सिलबट्टे से की पत्नी-बेटियों की हत्या, कोर्ट ने सुनाया फांसी का फरमान
Mahoba News: महोबा में 2023 में पत्नी और दो बेटियों की सिलबट्टे से हत्या करने वाले दोषी देवेंद्र को कोर्ट ने दुर्लभ से दुर्लभतम मामला मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में पत्नी व दो बेटियों की सिलबट्टे से कूंचकर हत्या करने के करीब तीन साल पुराने मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी अपर्णा त्रिपाठी-द्वितीय ने दोषी देवेंद्र को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले को दुर्लभ से दुर्लभतम मामला मानते हुए सजा सुनाई।
ग्राम नौरंगा निवासी हरिप्रसाद पांचाल ने शहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसने अपनी पुत्री रामकुमारी की शादी करीब 12 साल पहले देवेंद्र विश्वकर्मा के साथ की थी। शादी के बाद दामाद पुत्री से अच्छा व्यवहार करता था, लेकिन एक साल पहले से वह उसे परेशान करने लगा था।
सिलबट्टे से कूंचकर कर दी थी हत्या
17 जुलाई 2023 की रात्रि करीब आठ बजे देवेंद्र ने विवाद के चलते पत्नी व बच्चियों नौ वर्षीय आयुषि व छह वर्षीय सोनाक्षी की सिलबट्टे से कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। वह कपड़ों आदि की फेरी लगाने का काम करता था। उधर घटना के दिन देवेंद्र के पिता ठाकुरदीन का कहना था कि इनके बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था।
देवेंद्र को फांसी की सजा सुनाई
पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए। बुधवार को मामले की सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी अपर्णा त्रिपाठी-द्वितीय ने दोषी देवेंद्र को फांसी की सजा सुनाई है। इसके बाद पुलिस आरोपी को जेल लेकर निकल गई।