सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The Income Tax team conducted a drone survey of the mining areas of two mountains.

Mahoba News: आयकर टीम ने दो पहाड़ों के खनन क्षेत्रों का ड्रोन से कराया सर्वे

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 14 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The Income Tax team conducted a drone survey of the mining areas of two mountains.
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई में आयकर टीम की जांच और पूछताछ शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान टीम ने क्रशर प्लांटों के अभिलेखों की पड़ताल की और जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों को बैठाकर उनसे सवाल जवाब किए। टीम ने शुक्रवार को दो पहाड़ों पर आवंटित किए गए खनन क्षेत्र का सर्वे कराने के लिए ड्रोन चलाया और इसकी रिपोर्ट तैयार की। लगातार तीन दिन से चल रही जांच के चलते कबरई में कारोबार प्रभावित होना शुरू हो गया है।
Trending Videos

आयकर की टीम ने बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे कबरई कस्बे के कानपुर सड़क स्थित श्रिया ग्रेनाइट, महोबा सड़क स्थित जगदंबा ग्रेनाइट और मध्य प्रदेश की सीमा में दिदवारा स्थित श्रिया ग्रेनाइट पर एक साथ छापेमारी की थी। श्रिया ग्रेनाइट के मालिक बांदा निवासी सोमेश भारद्वाज हैं जबकि जगदंबा ग्रेनाइट के मालिक बांदा निवासी दिलीप सिंह हैं। टीम ने क्रशर प्लांट पर पहुंचते ही कर्मचारियों के बाहर जाने पर रोक लगा दी और उनके मोबाइल जब्त कर लिए थे। इसके बाद सभी कमरों को खुलवाकर वहां मिले कारोबार से संबंधित अभिलेखों को लेकर पड़ताल शुरू कर दी। बुधवार, बृहस्पतिवार और फिर शुक्रवार को आयकर की जांच जारी रही। शुक्रवार को तीनों क्रशर प्लांट में जिन दो पहाड़ों से अधिकांश तौर पर पत्थरों की आपूर्ति हो रही थी। उन दो पहाड़ों पर टीम ने ड्रोन के जरिए खनन क्षेत्र का अवलोकन करते हुए रिपोर्ट तैयार की है। जैसे ही पहाड़ों के खनन क्षेत्र पर ड्रोन आए तो वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार की। आयकर टीम ने अभी भी प्लांटों में रुककर जांच जारी रखी हुई है। प्लांटों में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी बुलाकर एक-एक कर उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed