{"_id":"699f4afa8a3cbfde3f00c06c","slug":"the-wedding-party-left-the-injured-man-and-he-died-in-the-hospital-mahoba-news-c-223-1-ham1014-136654-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: घायल को छोड़कर गए बराती, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: घायल को छोड़कर गए बराती, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 27- मृतक की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
- शादी समारोह से लौट रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर
पौथिया (हमीरपुर)। राठ हाईवे पर ललपुरा थाना क्षेत्र के पास मंगलवार रात शादी समारोह से लौट रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हुई। हादसे में कार चालक छन्नू नायर उर्फ बंजारा (32) घायल हो गए। अन्य बाराती उसे वहीं छोड़कर चले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के तड़वारा मुक्तापुर गांव निवासी छन्नू पुत्र स्व. मेवालाल मंगलवार को दोस्त राजकुमार की शादी में शामिल होने बिंवार थाना क्षेत्र के महेरा गांव पहुंचे थे। रात करीब दो बजे वे कार में कुछ बरातियों को लेकर अपने गांव लौट रहे थे। ललपुरा थाने से महज 200 मीटर दूर पहुंचते ही सामने से अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक छन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार में सवार अन्य बाराती संवेदनहीनता दिखाते हुए तड़पते चालक को वहीं छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची ललपुरा थाना पुलिस ने घायल को छानी सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भतीजे बिपिन ने बताया कि छन्नू अपने पीछे पत्नी आरती देवी, बेटी मांसी (8), बेटा विनय (5) और विष्णु (3) को रोता-बिलखता छोड़ गए। ललपुरा थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos