{"_id":"6a21c8036a267ae3dc0661f4","slug":"two-gifts-can-be-given-in-the-field-of-road-and-rail-mahoba-news-c-225-1-mah1001-125882-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क और रेल के क्षेत्र में मिल सकती हैं दो सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क और रेल के क्षेत्र में मिल सकती हैं दो सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह की पहल पर महोबा को सड़क व रेल के क्षेत्र में दो सौगातें मिल सकती हैं। सीमा पटनाहा की मांग पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।
सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह ने मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने महोबा के प्रेमनगर स्थित पान अनुसंधान केंद्र के निकट निर्माणाधीन कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग रिंग रोड पर मुस्करा-चरखारी-महोबा मार्ग में और झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर महोबा-राठ मार्ग में इंटरचेंज निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की थी।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का बेलाताल रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव किए जाने की मांग की थी। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने इन मांगों का समर्थन किया और उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह की इस पहल से बुंदेलखंड के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos