{"_id":"6a6f8df89071590e680ecc51","slug":"water-supply-disrupted-in-six-neighborhoods-due-to-chamber-leakage-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127610-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चैंबर लीकेज से छह मोहल्लों में पानी का सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चैंबर लीकेज से छह मोहल्लों में पानी का सूखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो दिन से आधे कस्बे में बेहद धीमी गति से पहुंच रहा पानी, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार
- ऊंचाई वाले मोहल्लों में सबसे ज्यादा संकट
फोटो 02 एमएएचपी 09 परिचय-श्रीनगर-जैतपुर मार्ग पर लीकेज चैंबर से बहकर बर्बाद होता पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर (महोबा)। नमामि गंगे परियोजना के तहत पेयजल सप्लाई के लिए बनाए गए चेंबर लीक होने से दो दिन से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इससे कस्बा श्रीनगर की आधी आबादी में बेहद धीमी गति से पानी की आपूर्ति हो रही है जबकि छह मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे 10 हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी को परेशान हैं। शिकायत के बाद भी चैंबर दुरुस्त न कराए जाने से लोगों में आक्रोश है।
हर घर नल योजना के तहत कस्बा श्रीनगर में सात लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी बनाई गई है। इससे कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए कई स्थानों पर चेंबर बनाए गए हैं। यहां से ऑपरेटर पानी की सप्लाई के लिए चेंबर के जरिए पानी खोलते हैं लेकिन श्रीनगर-जैतपुर मार्ग पर विनोद कुमार तिवारी के खेत के सामने पानी का चैंबर दो दिन से लीकेज है।
ऐसे में हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है और उनके खेतों में भर रहा है। लीकेज होने के कारण कस्बे की ऊंचाई वाले बजरंग कॉलोनी, बांस पहाड़िया, देवबाग, दाऊ पुरा समेत छह मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप है जबकि आधे कस्बे में नलों से बूंद-बूंद पानी टपक रहा है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी रामप्रताप, दिनेश, देवीदीन, प्रमोद आदि का कहना है कि आए दिन चैंबर लीकेज होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहती है। दो दिन से चैंबर से पानी बर्बाद हो रहा है। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। विभागीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक चैंबर दुरुस्त नहीं कराया गया।
ऐसे में लोगों को दूर-दूराज के जलस्रोतों से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। उधर, जल निगम ग्रामीण के अवर अभियंता कपिल त्रिवेदी का कहना है कि जानकारी मिली है। संबंधित कंपनी को चेंबर का लीकेज सही कराने के लिए कहा गया है। ताकि, कस्बे में सुचारू रूप से पानी की सप्लाई शुरू हो सके।